तेघरा: तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय में 'हमारा शौचालय हमारा सम्मान' कार्यक्रम आयोजित
तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को दिन के ग्यारह बजे हमारा शौचालय हमारा सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने दीप प्रज्वलित करके किया।इस अवसर पर कई विभाग के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।लोगों को सरकार की योजना के बारे में जानकारी दी गई।