कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने दिया गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश
बरेली। सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश करते हुए पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने पुराने शहर स्थित बाबा बनखंडी नाथ मंदिर के पास कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। गुरु जनार्दन आचार्य जी के आशीर्वाद से आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने अपनी पूरी टीम के साथ कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की और फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
Bareilly news Live
#Viralpost
Bareilly, Bareilly | Aug 3, 2026