धनौरा: मंडी धनोरा के गांव कटपुरा में सड़क पर टहलता तेंदुआ दिखा, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत
मंडी धनौरा क्षेत्र में तेंदुए की दहशत लगातार बनी हुई है। मंगलवार को कटपुरा गांव में सड़क पर एक तेंदुआ टहलता दिखाई दिया। गांव के किसान राजीव प्रधान ने अपनी गाड़ी में सुरक्षित बैठे-बैठे तेंदुए का वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल और बढ़ गया है। बताया गया कि तेंदुआ कुछ देर तक सड़क पर घूमता रहा। इसके बाद वह पास के खेत की ओर चला।