डीग: डीग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 तस्करों को गिरफ्तार किया, गांजा व नशीली दवाइयों के साथ ₹1.69 लाख किया ज़ब्त
Deeg, Bharatpur | Mar 26, 2026 जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कंबले शरण गोपीनाथ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना बृजनगर एवं डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गांजा, नशीली दवाइयां और नगदी बरामद की है।