सिद्धबली धाम पहुंचे एम.एस. बिट्टा, देशवासियों की कुशलता के लिए की प्रार्थना
कोटद्वार स्थित श्री सिद्धबली धाम में शुक्रवार को अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा (AIATF) के अध्यक्ष एवं आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष के लिए "जिंदा शहीद" के नाम से प्रसिद्ध श्री मनिंदरजीत सिंह बिट्टा (एम.एस. बिट्टा) ने बाबा सिद्धबली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि और सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। मंदिर समिति ने उनका स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष जे.पी. ध्यानी, सचिव शिव प्रसाद पोखरियाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। #SidhbaliDham #MSBitta #Kotdwar #Uttarakhand #KedarTimes