एकमा: एकमा में भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार के कारण दो बाइक सवार युवकों की मौत
Ekma, Saran | Apr 9, 2026 एकमा थाना क्षेत्र के गंजपर गांव के समीप गुरुवार की सुबह करीब 10:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जानकारी के अनुसार दोनों युवक एकमा से मांझी की ओर जा रहे थे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया पुलिस जांच में जुटी।