कटरा: भदई गांव के चौर से पुलिस ने ₹51 लाख की विदेशी शराब बरामद की, मौके से पांच वाहन ज़ब्त
मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के भदई गांव के चौर में पुलिस और मद्य निषेध विभाग की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बरामद की गई। इस मामले में मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे प्राथमिकी दर्ज की गई। हालांकि छापेमारी के दौरान तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे।