लखीसराय: किऊल नदी में डूबे किशोर का शव मिला, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
लखीसराय। शहर के नया बाजार स्थित दिनकर सूर्यनारायण घाट किऊल नदी में स्नान के दौरान डूबे किशोर का शव रविवार को बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रविवार की पूर्वाहन 9:15पर लाया गया। मृतक की पहचान कवैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 गोसाई टोला निवासी मनोज साव के 15 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है।