राजगढ़: राजगढ की निजी स्कूलों पर शिक्षण सामग्री, ड्रेस व टाई बेल्ट के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, एसडीएम को ज्ञापन
Rajgarh, Churu | Apr 7, 2026 राजगढ के अभिभावको ने निजी स्कूलों द्वारा प्रवेश, ड्रेस, किताबें, टाई-बेल्ट आदि के नाम पर की जा रही अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए इसे रोकने की माँग को लेकर उपखण्ड अधिकारी राजगढ़ के नाम रिडर पृथ्वी सिंह स्वामी को ज्ञापन सौंपा है। रमेश जोईयां, विरेन्द्र कुमार, राजेश, मुकेश कुमार, जयकृष्ण सैनी, त्रिलोक, छगनलाल सैनी, एडवोकेट दीनदयाल स्वामी आदि ने ज्ञापन दिया है।