झांसी: झाँसी में मुस्लिम समाज ने आतंकवाद का विरोध करते हुए काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ी, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे
Jhansi, Jhansi | May 2, 2025 जुमें की नमाज के बाद कपूर टेकरी स्थित सुन्नी मरकज मदीना मस्जिद में एकत्र हुए मुस्लिम समाज के लोगो ने आतंकवादी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी।हिंदुस्तान के अंदर आतंकी हमले के बाद मुसलमानों के प्रति नफरत उनकी लिंचिंग हत्याओं के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को मौक़े पर ही दिया गया।