झांसी: सीएमओ ऑफिस के पास फूड हाउस समेत 3 दुकानों में लगी भीषण आग
Jhansi, Jhansi | May 2, 2025 सीएमओ ऑफिस के पास फूड हाउस समेत तीन दुकानो में लगी भीषण आग,मची अफरा तफरी दरअसल झांसी नवाबाद थाना क्षेत्र के सीएमओ ऑफिस के बगल में रोड किनारे फूड हाउस में भीषण आग लग गई, फूड हाउस से आग की लपटें निकलता देख इलाके में अफरा तफरी, इसके बाद आग ने सड़क किनारे रखी अस्थाई तीन और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दुकानों में रखें एलपीजी गैस सिलेंडर फटने लगे।