झांसी: 5 मई तक खराब रहेगा मौसम, झांसी में आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी होने के आसार
Jhansi, Jhansi | May 2, 2025 झांसी में शुक्रवार सुबह से मौसम ने करवट ले ली है। आसमान में हल्के बादल छाए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज और कल तेज आंधी चलने और बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है। 5 मई तक मौसम ऐसा ही रहेगा। इधर, गुरुवार को प्रदेश में उरई के बाद झांसी दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।