झांसी: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी कैंपस में दो गुटों के बीच हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | May 2, 2025 बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी कैंपस तब जंग का मैदान बना नजर आया ज़ब वहां छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर लात -घूँसे व डंडे चले।कैंपस के बीच में छिड़े इस संग्राम को देख वहां मौजूद छात्र - छात्राएं सहमे नजर आये। मारपीट का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।बताया गया है कि कैंपस में इन दिनों परीक्षाएं चल रही हैं। पेपर छूटने के बाद दो गुटों में लड़ाई हो गई।