हाथरस: गांव जाफराबाद में बच्चों के विवाद को लेकर दबंगों ने पति-पत्नी को पीटकर किया घायल
हा. जंक्शन के गांव जाफराबाद में आज दिन बृहस्पतिवार को बच्चों के विवाद को लेकर गांव के ही दबंग किस्म के लोगों ने पति कुंज शरण एवं पत्नी निर्मला देवी से जमकर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों घायल पति-पत्नी ने थाने में अपने ही गांव के लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने पति-पत्नी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।