जयनगर थाना क्षेत्र के वाटरवेज चौक के पास गुरुवार रात महावीर ट्रेडिंग के किराना गोदाम में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का किराना एवं मसाला सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों से धुआं निकलने की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी खुशबू कुमारी के नेतृत्व में अग्निशमन बल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
#Jaynagar #JaynagarNews #Madhubani #MadhubaniNews #BiharNews #FireNews #WarehouseFire #BreakingNews #LocalNews #DENNewsMadhubani #DENNews
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Jaynagar News ] [ Jaynagar Fire News ] [ Jaynagar Fire ] [ Waterways Chowk ] [ Madhubani Fire News ] [ Bihar News ] [ Madhubani Local News ] [ Warehouse Fire ] [ Kirana Godown Fire ] [ Fire News Bihar ] [ Breaking News ] [ Jaynagar Latest News ]