परिहार: बिष्णुपुर गांव में चोरी से बिजली जला रहे तीन लोगों पर जेई ने दर्ज कराया केस
बिष्णुपुर गांव में चोरी से बिजली जला रहे 3लोगों पर जेई ने दर्ज कराया केस,विधुत आपूर्ति प्रशाखा बेला के जेई अरविंद कुमार ने अपने टीम के साथ बिष्णुपुर गांव में छापेमारी की जहां तीन लोग चोरी से बिजली जला रहे थे,इसी मामले में बिष्णुपुर के मो सिराजुल,ज्योति कुमारी व अवधेश प्रसाद पर केस दर्ज कराया है, सोमवार को पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है