रायडीह: मांझाटोली पावर हाउस के समीप ट्रैक्टर कि ट्रॉली पलटा,चालक की मौत।
Raidih, Gumla | Jun 17, 2026 रायडीह: प्रखंड क्षेत्र के मांझाटोली पावर हाउस के समीप बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिट्टी लोड कर एक ट्रैक्टर मांझाटोली की ओर से रायडीह की तरफ आ रहा था। इसी दौरान सुबह लगभग 10 बजे पावर हाउस के पास ट्रैक्टर में चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।