लोहरदगा: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोहरदगा में सामूहिक योगाभ्यास, डीसी और एसपी ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह लगभग 7:00 बजे लोहरदगा के बहुद्देशीय भवन में जिला प्रशासन के तत्वावधान में सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इसमें डीसी संदीप कुमार मीणा, एसपी सादिक अनवर रिजवी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।