मुंगावली: सेहराई में 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
सेहराई में पुलिस मुख्यालय भोपाल के 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत शासकीय माधव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरूवार को साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस प्रशासन ने गुरूवार को शाम लगभग सात बजे बताया इस दौरान थाना सेहराई पुलिस ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयर करने के खतरे और सोशल मीडिया पर सुरक्षित रहने के तरीकों की जानकारी दी