पोहरी: खेत की मेड पर तार फेंसिंग को लेकर हुआ विवाद,युवक के साथ मारपीट,मामला दर्ज
खबर पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गवालीपुरा की है। जहां खेत की मेड पर तार फेंसिंग को लेकर युवक के साथ अनावेदक ने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी जिसकी शिकायत फरियादी ने थाना पहुँचकर की है। जहा पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर से मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जानकारी गुरुवार शाम 7 बजे थाने से प्राप्त हुई है।