बरहरुवा: बरहरवा सीएचसी में एचपीवी टीकाकरण शिविर का शुभारंभ, 14 व 15 वर्ष की किशोरियों को लगेगा टीका
बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ सनी कुमार दास, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सरिता टुडू, नगर उपाध्यक्ष राजकुमार भगत, वार्ड पार्षद संतोष भगत के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर दिया गया।