मध्यप्रदेश के बड़वाह मे स्वच्छ सर्वेक्षण 2025~26 के अंतर्गत नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुलदीप किन्शुक के निर्देशन में नगर के सभी 18 वार्डों में लगातार विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत वार्डों में नालियों एवं शहर के मुख्य नाले की साफ-सफाई युद्ध स्तर पर की जा रही है।