कायमगंज: मोहल्ला राधा कृष्ण निवासी 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
जनपद एटा थाना अलीगंज के मोहल्ला राधा कृष्ण निवासी 25 वर्षीय आकाश पुत्र जयवीर जाटव की संदिग्ध परिस्थितियों में नजदीक सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉ विपिन व डॉ जितेंद्र बहादुर ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। बताया कि मृतक आकाश की शादी 19 अप्रैल को दिल्ली के साहिबाबाद जिले के गोपूरा नामक स्थान शालू के साथ हुई थी। बुधवार को आकाश का रिसेप्शन था।