सादाबाद: गांव गढ़ी नोकस में एक घर में अचानक शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, एक कुत्ते की मौत, झुलसी भैंस और अन्य सामान जलकर राख
जनपद हाथरस की तहसील सादाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ी नोकस में एक घेर मे शॉर्ट सर्किट से समरसेबल के स्टार्टर मे अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग से घेर मे पशुओं के लिए रखे भूसे में भी भीषण आग लग गई। वहीं घेर में बंधी 1 भैंस व 1 जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता बुरी तरह झुलस गया। आग से झुलसे कुत्ते की मौत हो गई। घेर मे रखी कुर्सी, मेज व अन्य सामान जलकर राख हो गया।