रफीगंज: रफीगंज धावा नदी भावाड़ा के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी
रफीगंज रेलवे स्टेशन के धावा नदी भावाड़ा पुल के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।रफीगंज रेलवे इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक की पहचान रविवार संध्या 5:30 तक नहीं हो सकी है। मृतक के पहनावे के आधार पर उसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि वह फुल पैंट, गंजी और हवाई चप्पल पहने हुए था।