चकरनगर: श्रीमद्भागवत कथा में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता इंजीनियर सुघर सिंह दोहरे ने सहभागिता की और अंगवस्त्र बांटे
भरथना विधानसभा क्षेत्र के विनायकपुर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता इंजीनियर सुघर सिंह दोहरे ने सहभागिता की। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे कार्यक्रम में पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले श्रीमद्भागवत गीता को श्रद्धापूर्वक प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने परीक्षित महाराज का सम्मान किया और कथा वाचक को भी अंगवस्त्र भेंट किए।