मुशहरी: लंगट सिंह कॉलेज के जेपी कृपलानी सभागार में सुप्रसिद्ध साहित्यकार कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 144 की जयंती का आयोजन
लंगट सिंह कॉलेज के हिंदी विभाग द्वारा सुप्रसिद्ध साहित्यकार कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 144 वीं जयंती का आयोजन जे बी कृपलानी सभागार में किया गया। आज के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो डॉ ओ पी राय ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य ने कहा कि प्रेमचंद हमको जीवन जीने की कला सिखाते हैं। उनका साहित्य हमें सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है