मुंगेर: वासुदेवपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े घर के बाहर से बाइक चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद
Munger, Munger | Apr 9, 2026 मुंगेर जिले के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला सुभाष चौक इलाके का है, जहां घर के बाहर खड़ी बाइक को दिनदहाड़े चोर लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी हुई है। पीड़ित आकाश राज ने बासुदेवपुर थाना में आवेदन देकर अपनी बाइक चोरी होने