कोटद्वार स्टेशन रोड पर जमकर हंगामा और मारपीट। आज व्यापारियों के दो गुट आपस में भीड़े। आधे घंटे तक लगा रहा जाम, दोपहर की घटना। बाजार चौकी इंचार्ज विनोद चपराना के अनुसार किसी के भी द्वारा तहरीर नहीं दी गई और सभी व्यापारियों में समझौता हो चुका है। जानकारी के अनुसार एक व्यापारी अपनी दुकान के आगे सांड को चारा खिलाता था, लेकिन सांड बाकी दुकानों में भी घुसने का प्रयास करता था। जिसके बाद से इस झगड़े की शुरुआत हुई