बुढ़ार: लालपुर में अवैध कोयला उत्खनन पर बुढार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Burhar, Shahdol | May 11, 2026 शहडोल जिले के लालपुर जमुनिहा नदी किनारे अवैध कोयला उत्खनन की सूचना पर बुढार पुलिस ने छापा मारकर एक जेसीबी, ट्रैक्टर और मोटर पंप जब्त किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। सोमावर शाम 6 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस ने इसका खुलासा किया है।