मोतिहारी: मोतिहारी में ट्रैफिक चालान के एकमुश्त निपटारे के तहत 621 चालानों का हुआ निष्पादन
बिहार सरकार की एक मुश्त निपटान योजना अंतर्गत ट्रैफिक चालान का एक मुस्त निपटारा करने सम्बन्धी मोतिहारी के महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा निर्गत चालानों के निष्पादन के क्रम में कुल 621 चालानों का निष्पादन किया गया। जिसमें यातायात पुलिस, मोतिहारी के द्वारा 486 चालानों का निष्पादन हुआ।