कहरा: नवहट्टा थाना के गोरपाड़ा गांव में पत्नी से हुआ बकझक तो पति ने खाया जहर, इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती।
Kahara, Saharsa | Apr 29, 2024 नवहट्टा थाना के गोरपाड़ा गांव वार्ड 1 में घरेलू विवाद को लेकर पति को पत्नी से हुआ बकझक तो पति ने गुस्से में आकर जहर खा लिया। जब उस व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने लगी और पत्नी को पता चला कि मेरा पति जहर खाया है तो उसे तुरन्त इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया है। जिसका नाम मोहन साह जो की नवहट्टा थाना के गोरपाड़ा गांव वार्ड 1 का रहने वाला बताया जा रहा है।