चकरनगर: सैंक्चुरी विभाग और किसानों के बीच विवादित जमीन पर लगी भीषण आग
रानीपुरा के जंगल में भीषण आग लग गई।जहां पर आग लगी है उस स्थान पर सैंक्चुरी की बो जमीन है जिसे छुड़ाने के लिए सैंक्चुरी विभाग एक वर्ष से कोशिश करने में लगा है। जब कि किसान अपनी जमीन होना बता रहे है। शनिवार देर शाम करीब 8 बजे वन दरोगा बीपी सिंह चौहान से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने उक्त घटना से अनिभिज्ञता जाहिर की है हलांकि पूरी टीम के साथ मुआयना करने को कहा