Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

जलदाय विभाग की हालत बदहाल! टूटी दीवारें, गंदगी का अंबार और परिसर में खड़े मिले अनाधिकृत टैंकर… जिम्मेदार कौन? नवलगढ़। गणेशपुर स्थित जलदाय विभाग टंकी परिसर की बदहाली ने विभागीय व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिसर में चारों तरफ की दीवारें टूटी हुई नजर आ रही हैं, वहीं साफ-सफाई के अभाव में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। टंकी परिसर में तीन अनाधिकृत टैंकर खड़े मिले, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पानी जैसी मूलभूत सुविधा से जुड़े विभाग के परिसर की ऐसी स्थिति लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। टूटी चारदीवारी के कारण सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। अब बड़ा सवाल है कि आखिर जलदाय विभाग की इस दुर्दशा का जिम्मेदार कौन है? क्या संबंधित अधिकारी इस ओर ध्यान देकर व्यवस्था सुधारेंगे या फिर हालात ऐसे ही बने रहेंगे? #ShekhawatiPost #Nawalgarh #Water #Jhunjhunu

Nawalgarh, Jhunjhunu | Jun 19, 2026