प्रयागराज: शहर दक्षिणी में होली मिलन कार्यक्रम के दौरान औद्योगिक विकास मंत्री नंदी ने गीत के माध्यम से जनता का जताया आभार
प्रयागराज के शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होली मिलन समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए,जहां पर उन्होंने गीत के माध्यम से अपने क्षेत्र की जनता का आभार जताया है, दरअसल औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी हैं।