मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मे चीतल को केला खिलाने का मामला आया सामने,वन विभाग करेगा कार्रवाई,वाहन नम्बर से आरोपी की तलाश जारी
Manpur, Umaria | Jun 27, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में उमरिया-ताला सड़क मार्ग पर एक कार सवार युवक द्वारा सड़क किनारे खड़े चीतल को केला खिलाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन अलर्ट हो गया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक और युवक की जानकारी निकाली जा रही है।