भभुआ: बड़गांव कला गांव के पास बाइक से गिरकर 65 वर्षीय वृद्ध घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Dec 22, 2025 अधौरा के बड़ागांव कला गांव के पास बाइक से गिरकर एक 65 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सोमवार की सुबह 10 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक अधौरा थाना क्षेत्र के बड़गांव कला गांव निवासी 65 वर्षीय छविंदर सिंह बताया जाता है। सदर अस्पताल पहुंचे घायल के परिजनों ने बताया कि बाइक पर पीछे बैठे हुए थे। अचानक बड़गांव कला के पास बाइक से नीचे गिर गए।