थाना क्षेत्र के रामपुर बिरीत में एक दर्दनाक घटना ने मुहर्रम को मातम में बदल दिया। जहां ताजिया खेलने गया एक युवक लौटने के दौरान नदी में डूबकर लापता हो गया। लापता युवक की पहचान रामपुर बिरीत निवासी मो. जफीर के लगभग 25 वर्षीय पुत्र तनवीर के रूप में की गई है।