बहेड़ी: सीएचसी के पास से 230 ग्राम अफीम के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया, मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल
बहेड़ी पुलिस ने नशे के काले कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहेड़ी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक नीरज कुमार सिंह के साथ पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए बहेड़ी सीएचसी के पास से करीब दो बजे 230 ग्राम अफीम के साथ एक धंधेबाज रामपाल को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।