हसनपुर: रहरा थाना क्षेत्र के गांव सूतावली के मडिया के किसान ने दुकानदार पर गलत दवाई देने का आरोप लगाया, मुआवजे की मांग की
आपको बता दे की बुधवार सुबह 7:30 पर गांव सूतावली की मडिया निवासी किसान रतन सिंह ने बताया है कि वह अपने खेत के लिए दवाई लेकर आए थे और दुकानदार ने उन्हें गलत दवाई दे दी, जिसकी वजह से उनकी खेती पूरी तरह से बर्बाद हो गई, किसान ने मुआवजे की मांग की है। किसान ने जब दुकानदार से इस बारे में कहा तो दुकानदार किस पर ही उल्टे आरोप लगाने शुरू कर दिए।