हसनपुर: आदमपुर के गांव दढ़ियाल के पास धड़ल्ले से चल रहा मिट्टी खनन का कारोबार, वीडियो हुआ वायरल
बुधवार सुबह आदमपुर थाना क्षेत्र में मिट्टी खनन का कारोबार खनन माफिया ने शुरू कर दिया। यह खनन का कारोबार थाना क्षेत्र के गांव दढ़ियाल पास किया जा रहा है। खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद है कि अवैध खनन का कारोबार मशीन से शुरू कर देते हैं। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।