पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के पुराना रानीपतरा में 8 से 11 नवंबर तक काली महोत्सव का आयोजन, जोर-शोर से की जा रही है तैयारी
Purnea East, Purnia | Nov 6, 2026
पूर्णिया पूर्व प्रखंड की रजीगंज पंचायत के पुराना रानीपतरा में 8 नवंबर से काली महोत्सव और मेला शुरू होगा। जिसको लेकर श्री श्री 108 सार्वजनिक काली मंदिर परिसर में इसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।मेले के लिए झूले,मीना बाजार और दुकानें सजाई जा रही हैं। 8 नवंबर की रात वैदिक मंत्रों के साथ मां काली की पूजा होगी। इसके बाद 9, 10 और 11 नवंबर को मेला लगेगा।