भीलवाड़ा: ट्रांसफॉर्मेशन ट्यूसडे कार्यक्रम का आयोजन, जेल और जुर्माना से बचने के लिए बाल विवाह और घरेलू हिंसा रोकना होगा
भीलवाड़ा। अग्रसेन विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभय जैन एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण विशाल भार्गव के नेतृत्व में ट्रांसफॉर्मेशन ट्यूसडे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय लोक अदालत सदस्य शांतिलाल जैन द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण के साथ किया गया।