संत कबीर नगर के मोलनापुर चौकी पर ताजिया त्योहार की शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी ने ताजिया की लंबाई को लेकर दिशा-निर्देश दिये और शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की। अफवाहों से दूर रहने व किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने को कहा गया।