अशोक नगर: गरेटा गांव में दहेज की डिमांड ने तोड़ा रिश्ता,बाइक और 1 लाख की मांग पूरी न होने पर महिला से मारपीट,जान से मारने की धमकी
अशोकनगर में दहेज प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया है। अथाई खेडा निवासी पूजा साहू ने अपने गरेटा निवासी पति राहुल साहू, सास-ससुर सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया।