सिकंंदराबाद: फतेहपुर जादौन गांव में लाखों की लागत से बनी सड़क उखड़ी, पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ हंगामा
फतेहपुर जादौन गांव में सीसी रोड के उखड़ने से ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ हंगामा किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में करीब दो महीने पहले पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सीसी रोड बनवाया गया था। ग्रामीणों ने सीसी रोड में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया है। सूचना पर विभाग अधिकारी मौके पर पहुंचे और सड़क को दुरुस्त कराने में जुट गए।