सिकंंदराबाद: चोला गांव में आयोजित महासम्मेलन में मुख्य अतिथि ने कहा, भाजपा ने क्षत्रियों के मान सम्मान को दिया धोखा
चोला गांव में क्षत्रिय स्वाभिमान के बैनर तले महासम्मेलन का आयोजन किया गया। महासम्मेलन में किसान मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा सरकार ने क्षत्रियों के मान सम्मान से धोखा किया है। क्षत्रिय हमेशा से ही सम्मान चाहता है। देश के लिये क्षत्रिय समाज ने क्या कूछ नही किया है।