सिकंंदराबाद: नगर क्षेत्र में धूमधाम से निकाली गई भगवान महावीर जयंती रथ यात्रा, पुलिसबल रहा तैनात
नगर क्षेत्र में भगवान महावीर जयंती रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। रथयात्रा बाजार के जैन मंदिर, बड़ा बाजार, सब्जी मंडी, जीटी रोड से पुराना जीटी रोड होते हुए जैन इंटर कॉलेज तत्पश्चात वहां से कबाड़ी बाजार हनुमान चौक होते हुए पुनः जैन मंदिर पर वापस समापन हुआ। रथयात्रा में बैंड बाजे के साथ ऊंटों की झांकी भी शामिल थी। मौके पर पुलिसबल तैनात रहा।