Churu हरियालो राजस्थान अभियान के तहत भूमि विकास बैंक परिसर में 65 पौधों का पौधरोपण
सहकारिता विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित सहकार सप्ताह के अंतर्गत हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत शनिवार को भूमि विकास बैंक, चूरू परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित राजस्थान के संकल्प के साथ विभिन्न प्रजातियों के 65 पौधों का पौधरोपण किया गया तथा उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ थे तथा अध्यक्षता विधायक हरलाल सहारण ने की। विशिष्ट अतिथियों में बसंत शर्मा, वासुदेव चावला, मधुसूदन राजपुरोहित, सारस डेयरी अध्यक्ष लालचंद मूँड, फतेहचंद सोती, योगेश तिवारी, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष ईश्वर राम डूडी, भगवानाराम सैनी, सुखराम, चंद्रराम गुरी, पदम सिंह राठौड़ एवं अतुल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सहकारिता पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Churu, Churu | Jul 4, 2026