डौण्डीलोहारा: जंगल में शौच के लिए गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला
ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत भंवरमला के आश्रित ग्राम रायगढ़ में जंगल में शौच करने पहुंचे एक 60 वर्षीय ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार जारी है ।घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है ।